Homeपाकुड़ईशाकपुर रेल फाटक से गुजरने वाले लाखों लोगों में जगी उम्मीद, ओवरब्रिज...
Maqsood Alam
(News Head)

ईशाकपुर रेल फाटक से गुजरने वाले लाखों लोगों में जगी उम्मीद, ओवरब्रिज निर्माण के लिए डीसी को लिखा पत्र

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत ईशाकपुर रेलवे फाटक से होकर गुजरने वाले लाखों लोगों को जाम की परेशानी से निजात दिलाने के लिए पहल शुरू हो चुका है।लाखों लोगों में उम्मीद की एक नई किरण जगाने का प्रयास शुरू हो गया है। आम लोगों की परेशानियों को हमेशा से उठाते आ रहे सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय ने ईशाकपुर रेलवे फाटक के बंद रहने से परेशानी से जुझते लाखों लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से ओवरब्रिज निर्माण के लिए पाकुड़ डीसी मनीष कुमार को पत्राचार किया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी हिसाबी राय ने ईशाकपुर रेलवे फाटक से होकर गुजरने वाले उत्तर छोर पर बसे दर्जनों गांव के लाखों लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए रोड ओवर ब्रिज निर्माण के लिए जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने उपायुक्त को पत्राचार कर इस मार्ग से आवागमन करने वाले लाखों लोगों की परेशानियों से अवगत कराते हुए ओवर ब्रिज निर्माण की दिशा में ठोस पहल करने का अनुरोध किया है। उपायुक्त मनीष कुमार को पत्र के जरिए कहा है कि ईशाकपुर रेलवे एलसी गेट नंबर 39/ए/टी काफी व्यस्ततम रेलवे गेटों में शामिल है। ईशाकपुर रेलवे गेट उत्तरी छोर पर बाईपास रिंग रोड पर स्थित है। यह मार्ग पाकुड़ से होकर पश्चिम बंगाल को झारखंड से जोड़ता है। इस मार्ग से अनवरत छोटी बड़ी वाहनों का आवागमन होता है। इस रेलवे गेट के एक छोर पर पाकुड़ का व्यस्ततम रेलवे यार्ड भी मौजूद है। यहां 24 घंटे रेलवे मालगाड़ियों का शंटिंग होता रहता है। दूसरी ओर एक वेस्ट केबिन भी हैं। इस रेल गेट से ट्रेन एवं मालगाड़ियों का बहुत ज्यादा मूवमेंट है। पैसेंजर से लेकर मेल एक्सप्रेस और मालगाड़ियों का अत्यधिक आवागमन होता है। जिस वजह से अधिकतर समय रेल गेट बंद रहता है।

इसी में छात्रों से लेकर शिक्षक, सरकारी कर्मचारी, मरीज, न्यायालय आने वाले लोग तथा आम लोग फंस जाते हैं। इस रेल गेट से होकर ईशाकपुर, रहसपुर, ईलामी, नवादा, जयकिस्टोपुर, लखीनारायणपुर, मनिरामपुर, संग्रामपुर, कुमारपुर, विक्रमपुर, बरमसिया, गंधाईपुर, हरिहरा इत्यादि गांवों के लोगों का आवागमन होता है। इन गांवों के लोगों को रेल फाटक में जाम में फंस जाने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यहां ओवरब्रिज का निर्माण अति आवश्यक है। अगर ओवरब्रिज का निर्माण होता है, तो इन गांवों के हजारों लाखों लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने यह भी कहा है कि शहर के बीचों-बीच रेलवे फाटक पर भी जाम की समस्या से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था। तत्कालीन उपायुक्त डॉ सुनील कुमार सिंह के पहल पर एलसी गेट नंबर 38/ए/टी पर भूमिगत पथ का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार और रेलवे के संयुक्त सहयोग से भूमिगत पथ के निर्माण में ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन ने भी पहल किया था। ईशाकपुर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज बन जाने से ना सिर्फ लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी, बल्कि यह लोगों के लिए वरदान भी साबित होगा। इधर समाजसेवी हिसाबी राय ने कहा कि उपायुक्त महोदय ने इस विषय को गंभीरता से लिया है। उपायुक्त ने इसे आम जनता की समस्या बताते हुए शीघ्र ही जांच कराने की बात कही है। इसके लिए सिविल एसडीओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे को प्रभात मंत्र अखबार में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। जिसे समाजसेवी हिसाबी राय ने गंभीरता से लेते हुए आम जनता के हित में पहल शुरू किया है और डीसी मनीष कुमार को पत्राचार कर ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में पहल करने की मांग की है।

विज्ञापन

dronakids

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments