Homeपाकुड़नव निर्वाचित विधायक निसात आलम व डीसी ने पांच हजार मीट्रिक टन...
Maqsood Alam
(News Head)

नव निर्वाचित विधायक निसात आलम व डीसी ने पांच हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का किया उद्घाटन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड के काशीला में पांच हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन बुधवार को नव निर्वाचित विधायक निसात आलम व उपायुक्त मनीष कुमार ने किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि पूर्व ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम के अथक प्रयासों से कोल्ड स्टोरेज की नींव रखी गई थी, जो आज साकार हुआ है। यहां के किसान इससे लाभान्वित होंगे। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस कोल्ड स्टोरेज का संचालन आलम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, द्वारा किया जाएगा। कोल्ड स्टोरेज की क्षमता जिले में बहुत कम थी। कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन हो जाने से पाकुड़ जिला ही नहीं, आसपास के जिले के प्रगतिशील किसानों को भी काफी सहुलियत होगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। ये कोल्ड स्टोरेज मील का पत्थर साबित होगा। आज इस परिसर में कृषि मेला भी लगाएं गए हैं। इसके अलावा उपायुक्त ने हर्ष के साथ बताया कि पाकुड़ जिला में एक हजार अबुआ आवास पूर्ण किया गया हैं। 31 दिसम्बर तक और एक हजार आवास पूर्ण का लक्ष्य रखा गया है। कुल मिलाकर दो हजार आवास पूर्ण होंगे। विधायक निसात आलम ने कहा कि आलमगीर आलम साहब का यह बड़ा सपना था कि कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराकर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं। आज उनका सपना पूरा हो गया। इससे क्षेत्र के किसानों को फायदा होगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

किसान अपने फसलों को सुरक्षित रख पाएंगे। अपने मुताबिक अच्छे कीमत पर बाजार में फसलों को बेच सकेंगे। इससे किसानों को आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा। क्षेत्र के किसान टमाटर, आलू, धनिया और फलों सहित कई तरह की उपज का भंडारण कर सकते हैं। जिससे पीक सीजन के दौरान उन्हें बेहतर बाजार मूल्य मिल सकेगा। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने इस बात पर जोर दिया कि इस कोल्ड स्टोरेज ने पाकुड़ में लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। जिससे स्थानीय किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जूट किसानों के लिए भी दादपुर में जमीन उपलब्ध करायें गए है।इसके अलावा विधायक, उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने मत्स्यजीवी समिति के 5 लाभुकों को बत्तख पालन, महाझींगा पालन, अनुदान पर नाव, केज हाउस का निर्माण करने हेतू चेक का वितरण, आत्मा के द्वारा 6 प्रगतिशील किसानों के बीच सर्टिफिकेट, 5 लाभुकों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। साथ ही दो बच्चों का अन्नप्राशन किया। धान अधिप्राप्ति में किसानों को जागरूक करने हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही कृषि मेला का निरीक्षण किया गया। मौके पर सांसद राजमहल की माता शांति सरोजनी मुर्मु, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडियस बाड़ा, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पाकुड़ श्रीकुमार सरकार प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक एवं साहेबगंज जिलाध्यक्ष बरकत खान, आलम कंस्ट्रक्शन के मालिक मेहताब आलम, इफ्तिखार आलम एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments