Homeपाकुड़प्रतिमा ने बच्चों संग मनाई क्रिसमस, बांटी खुशियां
Maqsood Alam
(News Head)

प्रतिमा ने बच्चों संग मनाई क्रिसमस, बांटी खुशियां

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। क्रिश्चियन समुदाय का पवित्र पर्व क्रिसमस पर बुधवार को खुशी, उत्साह और उमंग का माहौल रहा। इस खुशी में गरीब परिवार से जुड़े बच्चे वंचित न रहे, यह प्रयास भी नजर आया। शहर की छोटी राजबाड़ी की प्रतिमा पांडेय ने क्रिसमस की खुशी गरीब परिवारों के बच्चों के बीच जाकर बनाया। उन्होंने केकेएम कॉलेज के पास बलिया डांगा गांव पहुंचकर छोटे-छोटे बच्चों के बीच क्रिसमस की खुशियां बांटी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को नए कपड़े और बहुत सारे गिफ्ट भी बांटे। इसके अलावा केक, बिस्किट्स और चॉकलेट भी दिया। वहीं प्रतिमा पांडेय के हाथों इन चीजों के मिलते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। बच्चों ने उनका मुस्कान भरी नजरों से मन ही मन आभार व्यक्त किया। प्रतिमा पांडेय ने बताया कि मैं हमेशा पर्व त्योहारों के मौके पर बस्तियों में जाती हूं। जहां बच्चों के बीच जाकर खुशियां बांटती हूं। मुझे बच्चों के साथ पर्व त्योहारों की खुशी बांटने में आनंद मिलता है। इसमें मेरे साथ रंजीता जयसवाल, सुमन, ममता टेकरीवाल, मोनिका तिवारी भी मौजूद थी।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments