Homeपाकुड़पाकुड़ की अद्विता साउथ के डांस रियलिटी शो में बिखेर रही जलवा
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ की अद्विता साउथ के डांस रियलिटी शो में बिखेर रही जलवा

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ की अद्विता सिंह इन दिनों दक्षिण भारत के प्रसिद्ध डांस रियलिटी शो धी जोड़ी में जलवा बिखेर रहीं हैं। यह डांस रियलिटी शो ईटीवी विन तेलुगु चैनल पर प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को रात साढ़े नौ बजे से प्रसारित हो रहा है। अद्विता ने दूरभाष पर बताया कि धी जोड़ी साउथ इंडिया का सबसे बड़ा और सर्वाधिक लोकप्रिय डांस रियलिटी शो है। जिसके 19 वें सीजन में उनका परफॉर्मेंस चल रहा है। रियलिटी शो में टॉप 12 कंटेस्टेंट में मुकाबला जारी है। अद्विता के साथ डांसिंग मेल पार्टनर के रूप में हैदराबाद के बबलू भी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। डांस रियलिटी शो में जज के रूप में साउथ फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री हंसिका मोटवानी, साउथ फिल्मों के सीनियर कोरियोग्राफर गणेश मास्टर, विजय विन्नी मास्टर परफॉर्मेंस पर जजमेंट दे रहे हैं। अद्विता और बबलू की जोड़ी को कोरियोग्राफर मास्टर अशरफ बावा कोरियोग्राफी की ट्रेनिंग दे रहे हैं। अद्विता ने बताया कि ई टीवी विन टीवी चैनल के अलावे दर्शक इस शो को मोबाईल पर भी ई टीवी विन सॉफ्टवेयर गूगल प्ले से डाउनलोड कर देख सकते हैं। इसके साथ-साथ यू ट्यूब पर भी धी जोड़ी सीजन 19 को देखा जा सकता है। बता दें कि अद्विता पाकुड़ के अमड़ापाड़ा की रहने वाली हैं। अद्विता कई क्षेत्रीय भाषाओं के म्यूजिक वीडियो एल्बम की अभिनेत्री भी रहीं हैं। उनका संताली, नागपुरी, भोजपुरी, बंगला, खोरठा, हिंदी, उड़िया में दर्जनों वीडियो एल्बम ट्रेडिंग में रहा है। अद्विता मिस झारखंड नेक्स्ट टॉप मॉडल में मॉडलिंग का खिताब जीत चुकीं हैं। ज्ञात हो कि अद्विता को संथाल गौरव सम्मान के अलावे दर्जनों अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments