Homeलिट्टीपाड़ाताला तोड़कर जेवर सहित नगदी की चोरी
Maqsood Alam
(News Head)

ताला तोड़कर जेवर सहित नगदी की चोरी

समाचार चक्र संवाददाता

लिट्टीपाड़ा। ओपी थाना क्षेत्र के सिमलोंग पहाड़ गांव में दिन दहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सिमलोंग ओपी क्षेत्र के सिगलोंम पहाड़ गांव निवासी अजय पहाड़िया ने थाना में लिखित शिकायत कर मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते 5 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे घर का दरवाजा में लगा ताला को तोड़कर चोर घर में घुसकर बक्सा में रखें सोना व चांदी के जेवर, मोबाइल व 35 हजार रुपए सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया गया। अजय पहाड़िया ने बताया कि सुबह घर का ताला बंद कर खलियान में काम कर रहे थे। दोपहर को जब भोजन करने के लिए घर आया, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और बक्सा में रखें सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। जब बक्सा में रखे सामान को खोजा गया तो सोना, चांदी का जेवर सहित पैसा नहीं मिला। चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। वहीं ओपी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि थाना में चोरी को लेकर मामला दर्ज किया गया है। जांच किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments