Homeपाकुड़पाकुड़ में जयराम महतो के कार्यक्रम पर बनी सहमति
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ में जयराम महतो के कार्यक्रम पर बनी सहमति

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिला मुख्यालय से सटे लड्डू बाबू आम बागान में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पार्टी की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता पिछले विधानसभा में लिट्टीपाड़ा से प्रत्याशी रहे मार्क बास्की ने किया। आयोजित बैठक में पाकुड़ में पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो के संभावित कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया। इस संबंध में मार्क बास्की ने बताया कि पाकुड़ में पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि विधायक निर्वाचित होने के बाद पाकुड़ में पहली बार जयराम महतो जी का आगमन होगा। कार्यकर्ता उनके स्वागत को लेकर उत्सुक हैं। निश्चित रूप से जयराम महतो जी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में पूरे जिले से कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिसमें पार्टी संगठन के विस्तार पर भी सहमति बनाई गई। प्रखंड में भी कार्यकर्ताओं को बैठक रखने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया। पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से शिव मुर्मू, नसीम अंसारी, सौर्ज मिश्रा, जोहन मुर्मू, गोल्डन हांसदा, जहांगीर अंसारी, संजीत टुडू, शिबू मुर्मू, विष्णु पहाड़िया, सैमुअल मालतो आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments