Homeपाकुड़डॉ उमेश कुमार के झामुमो में शामिल होने पर कॉलेज कर्मियों ने...
Maqsood Alam
(News Head)

डॉ उमेश कुमार के झामुमो में शामिल होने पर कॉलेज कर्मियों ने जताया हर्ष

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। केकेएम कॉलेज में लंबे समय तक अपनी सेवा दे चुके समाजशास्त्री डॉ उमेश कुमार के झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने पर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस संबंध में कॉलेज के प्रधान लिपिक नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिबू सोरेन जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर शिक्षाविद डॉ उमेश कुमार ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया है। उन्होंने बताया कि रांची के मोहराबादी स्थित आवास में सदस्यता कार्यक्रम संपन्न हुआ है। जिसमें डॉ उमेश कुमार के अलावा और भी दर्जनों शिक्षाविद तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सदस्यता ग्रहण किया है। प्रधान लिपिक नीरज कुमार ने बताया कि डॉ उमेश कुमार साल 2008 से 2023 तक केकेएम कॉलेज में सेवा दिया है। उन्होंने साल 2008 में केकेएम कॉलेज में योगदान किया था। केकेएम कॉलेज में सोशोलॉजी डिपार्टमेंट में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष के तौर पर लंबे समय तक सेवा प्रदान किया। इसके बाद साल 2023 में उनका तबादला हो गया। नीरज कुमार ने बताया कि डॉ उमेश कुमार वर्तमान में मारवाड़ी कॉलेज रांची में पदस्थापित हैं। यह भी बताया कि डॉ उमेश कुमार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रहे और रांची महानगर अध्यक्ष के तौर पर काम किया। उन्हें राजनीति से शुरू से ही लगाव रहा है। इससे पहले वे राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय जनता पार्टी में रह चुके हैं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

इधर डॉ उमेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में झारखंड प्रदेश में जितने भी राजनीतिक दल है, उनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा जनहित के काम में ज्यादा रुचि लेते नजर आ रहे हैं। इसी का परिणाम है कि झारखंड में दोबारा हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में सरकार बनी है। झारखंड की जनता ने मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन जी को दोबारा चुना है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जनहित का काम करने में आगे हैं। पिछले दिनों चुनाव परिणाम के रूप में लोगों ने अपनी आस्था दिखाई है और हेमंत सोरेन को नेतृत्व का दोबारा मौका दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विचारधारा से प्रभावित होकर ही लोग लगातार पार्टी से जुड़े रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments