Homeपाकुड़वनभोज के बहाने कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, घूम-घूम कर खुद व्यवस्था का जायजा...
Maqsood Alam
(News Head)

वनभोज के बहाने कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, घूम-घूम कर खुद व्यवस्था का जायजा ले रहे थे सांसद विजय हांसदा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। शहर के लड्डू बाबू आम बागान में शनिवार को नववर्ष के उपलक्ष्य पर राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा के सौजन्य से वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में सांसद विजय हांसदा के साथ-साथ लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू एवं महेशपुर विधायक प्रो स्टीफेन मरांडी मौजूद थे। आयोजित समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं ने वनभोज का लुत्फ उठाया। सांसद विजय हांसदा खुद घूम-घूम कर व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। जिले भर से तकरीबन चार हजार कार्यकर्ता वनभोज में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद विजय हांसदा ने एवं विधायक हेमलाल मुर्मू तथा प्रो स्टीफन मरांडी ने कार्यकर्ताओं को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा चुनाव में बंपर जीत और राज्य में सरकार बनाने में किए गए मेहनत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। झारखंड प्रदेश का नेतृत्वकर्ता के रूप में हेमंत सोरेन को दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई। इस दौरान सांसद विजय हांसदा ने कार्यकर्ताओं का हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं का ही मेहनत रहा है। उन्होंने कहा कि वनभोज के बहाने कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। ऐसे मौकों पर एक-दूसरे से मिलना-जुलना हो जाता है। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस को लेकर भी चर्चा हुई। सांसद विजय हांसदा ने कहा कि आगामी 02 फरवरी को दुमका में पार्टी का स्थापना दिवस पर कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि जिस तरह पाकुड़ जिले की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट के माध्यम से चोट देने का काम किया। उसी तरह दो फरवरी को होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन कर संताल परगना की धरती में इतिहास लिखने का काम करेंगे। उन्होंने नववर्ष पर जिले वासियों को बधाई देते हुए कहा कि इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। प्रत्येक पंचायत से कार्यकर्ता को दुमका पहुंचना है। प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। यहीं एकजुटता झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूत बनाने का काम करता रहेगा। इस मौके पर सदस्यता अभियान को लेकर बनी संयोजक मंडली की भी जानकारी दी गई।

बताया गया कि केंद्रीय समिति ने सदस्य्ता अभियान को लेकर संयोजक मंडली की घोषणा की है। जिसमें पाकुड़ जिले से अजीजुल इस्लाम को संयोजक प्रमुख बनाया है। मंडली में श्याम यादव, समद अली, हरिवंश चौबे, सुलेमान बास्की, कुणाल अलफ्रेंड हेंब्रम, मुस्लेउद्दीन अंसारी, बाबुधन मुर्मू, सुशील टुडू, हबिबूर रहमान, जोशेफिना हेंब्रम, निशा शबनम हांसदा, देवीलाल हांसदा, मुकेश सिंह आदि शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments