Homeपाकुड़झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का अनुमंडलीय चुनाव संपन्न, जॉन सुभाष मुर्मू...
Maqsood Alam
(News Head)

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का अनुमंडलीय चुनाव संपन्न, जॉन सुभाष मुर्मू अध्यक्ष व विजय कुमार राय बने सचिव

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का चतुर्थ अनुमंडलीय निर्वाचन रविवार को शहर के रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता कौसर कबीर ने किया। जिसमें सर्वसम्मति से जॉन सुभाष मुर्मू अध्यक्ष तथा विजय कुमार राय सचिव बनाए गए। वहीं मिरुनी मुर्मू एवं विनय कुमार हेंब्रम उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव दिलीप कुमार शर्मा, टेरेसा सोरेन कोषाध्यक्ष नीलू नलिन टुडू, जिला सदस्य कार्यकरिणी एआर रिजवी, रंजिता मरांडी अंतरविद्यालय परीक्षा समिति के सदस्य मो. अली अहमद तथा आदित्य राय को बनाया गया। इस दौरान बताया गया कि जिला चतुर्थ जिला माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव 9 मार्च को होना है। जिसमें जिलाध्यक्ष तथा जिला सचिव, जिला संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष इत्यादि पदों पर चुनाव होना है‌। जिसमें जिले के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी भाग लेंगे और चुनाव करेंगे। इधर कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमंडलीय सचिव संथाल परगना विनय कुमार भगत, जिला सचिव नमिता त्रिवेदी, संयुक्त सचिव विजय कुमार भंडारी, आनंद मोहन साहा, दिलीप घोष, एंड्रियास हेंब्रम, सच्चिदा मरांडी, अमित कुमार, जेम्स सोरेन, दीपा पंडित, कयूम अंसारी, आलमगीर आलम, शैलेश भगत, रूपरेखा मुर्मू, अंजना टोप्पो, राजेंद्र मुर्मू सहित सभी शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments