Homeपाकुड़मरीज को कोलकाता ले जा रही एंबुलेंस हाइवा से टकराई, एक ही...
Maqsood Alam
(News Head)

मरीज को कोलकाता ले जा रही एंबुलेंस हाइवा से टकराई, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, तीन घायल

कोलकाता पहुंचने से पहले ही कल्याणी में हुआ हादसा,मृतकों में मां-बेटा व पुत्र बहू शामिल

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

अबुल काशिम@समाचार चक्र
पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवादा गांव का एक परिवार पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें परिवार के तीन सदस्यों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इनमें मां, बेटा व पुत्र बहू शामिल हैं। जबकि इसी परिवार के दो अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल है। वहीं एंबुलेंस में बैठा एक पड़ोसी भी घायल हो गए हैं। यह भीषण हादसा तब हुआ, जब परिजन मरीज को लेकर एंबुलेंस से कोलकाता जा रही थी और इसी दौरान पश्चिम बंगाल के कल्याणी के पास हाईवा से सीधे टकरा गई।

एंबुलेंस में ड्राइवर को लेकर कुल आठ लोग मौजूद थे। इस घटना में बंगाल के रहने वाले एंबुलेंस चालक भी घायल बताया जा रहा है। कोलकाता पहुंचने से पहले ही कल्याणी में हुए भीषण हादसे में परिवार के जो दो पुरुष सदस्य घायल हुए हैं, उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जबकि घायल पड़ोसी की हालत स्थिर बनी हुई है। तीनों का इलाज कल्याणी में ही जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस घटना में मरने वाले तीनों मृतक का पोस्टमार्टम कल्याणी में ही जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इस घटना में गनीमत रही कि जिस मरीज को इलाज के लिए कोलकाता पीजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, उन्हें घटना में कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वह ठीक-ठाक है। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इधर घटना की खबर मिलते ही परिजन और रिश्तेदारों में मातम पसर गया है। पूरे गांव में भी मातम पसरा हुआ है। वहीं खबर लिखे जाने तक मृतकों का शव घर नहीं पहुंचा था। परिजन, रिश्तेदार और गांव वाले शवों के पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

कैसे और कब हुई घटना

सदर प्रखंड के नवादा गांव में जिस परिवार के साथ यह भीषण और दर्दनाक हादसा हुआ है, वह परिवार बेहद ही गरीबी में जीने वाले परिवार हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नवादा गांव के अलीम शेख की पत्नी 45 वर्षीय सखीना बीवी पिछले कई महीनो से बीमार चल रही थी। उनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में ही चल रहा था। लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। इसलिए अलीम शेख ने कोलकाता के पीजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए सोचा। इसके बाद उन्होंने बड़ी मुश्किल से रूपयों का इंतजाम किया। शनिवार को ही शाम करीब 8:00 बजे अलीम शेख पत्नी सखीना बीवी को लेकर एंबुलेंस से कोलकाता के लिए रवाना हो गए। अलीम शेख ने अपनी बीमार पत्नी सखीना बीवी के साथ अपनी दूसरी पत्नी नहरी बीवी (42 वर्ष) और पुत्र अजफारुल शेख (32 वर्ष), दुसरा पुत्र अंतारुल शेख (25 वर्ष), पुत्र बहू यानी बड़ा पुत्र अजफारुल शेख की पत्नी मंताहुरा बीवी (30 वर्ष) एवं पड़ोसी रिजवान शेख (40 वर्ष, पिता- नाजमुद्दीन शेख) को साथ लेकर एंबुलेंस से निकल गए। नवादा से निकलने के करीब चार घंटे बाद ही खबर मिली कि एम्बुलेंस कोलकाता पहुंचने से पहले ही पश्चिम बंगाल के कल्याणी में सड़क हादसे का शिकार हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक कल्याणी में एम्बुलेंस किसी हाईवा से टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। एंबुलेंस और हाईवा के बीच टक्कर इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। किस्मत से मरीज को तो नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन एंबुलेंस में मौजूद सारे लोग चपेट में आ गए। इस घटना में खुद अलीम शेख (मरीज के पति) और पुत्र अजफारुल शेख गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जबकि पड़ोसी रिजवान शेख को भी हल्की चोटें आई है। एंबुलेंस के ड्राइवर को भी मामूली चोटें आने की बातें कही जा रही है। जबकि इस दर्दनाक घटना में अलीम शेख की दूसरी पत्नी नहरी बीवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अलीम शेख की पुत्र बहू मंताहुरा बीवी की भी मौत हो गई। वहीं उनका दूसरा पुत्र अंतारुल शेख ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। इधर घटना की खबर मिलते ही घर में मौजूद परिवार के बाकी सदस्य रोने बिलखने लगे। आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग पहुंचने लगे। घटना की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों को गांव वाले घर पहुंच कर ढांढस बंधा रहे थे। इस बीच पूर्व मुखिया के पति व समाजसेवी राहुल शेख भी परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दिया। इस दौरान राहुल शेख ने बताया कि परिवार काफी गरीबी में जी रहे हैं। इस घटना के बाद घर में कमाने वाला और कोई नहीं बचा है। परिवार के सामने घर चलाने की भी चुनौती आकर खड़ी हो गई है। प्रशासन को इस परिवार के प्रति विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। यह भी जानकारी दिया गया कि अलीम शेख की दूसरी पत्नी मृतका नहरी बीवी से दो पुत्र है, जिनकी शादी हो चुकी है। जबकि मृतका मंताहुरा बीवी और घायल अजफारूल शेख से 10 साल का एक बेटा फाउद शेख है। वहीं मृतक अंतारुल शेख अपने पीछे पत्नी मैसरा बीवी और डेढ़ साल की नन्ही बेटी को छोड़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments