Homeपाकुड़जुलाई में शुरू हो सकता है फरक्का का दुसरा पुल
Maqsood Alam
(News Head)

जुलाई में शुरू हो सकता है फरक्का का दुसरा पुल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। फरक्का बैराज के पास गंगा नदी पर दूसरी पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो जाएगा। पुल निर्माण का काम अंतिम चरण पर पहुंच चुका है। पुल निर्माण कार्य का केंद्रीय राष्ट्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्र सरकार के मंत्रालय से साल 2018 में 20 दिसंबर को उद्घाटन किया था। पुल के निर्माण के लिए 521.19 रुपए की राशि दी गई थी‌। इस पुल की लंबाई 5,468 किलोमीटर होगा और 12 वीं राष्ट्रीय सड़क फोरलेन रास्ता बनेगा। बता दें कि फरक्का बैराज का निर्माण 1962 में किया गया था। पुल की व्यस्तता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अक्सर जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। इसलिए ट्रैफिक जाम की समस्या को देखकर हुए दुसरी पुल निर्माण का निर्णय लिया गया था। आगामी 31 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करने की तिथि तय माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 521 करोड़ रुपए का यह दूसरी पुल 84 मजबूत खम्भे के उपर खड़ा हो रहा है। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की एक कंपनी और चीनी कंपनी संयुक्त रूप से निर्माण कार्य को पूरा कर रही हैं। इन कंपनियों के सूत्रों के अनुसार 521 करोड़ के लागत को बढ़ाकर 622.04 करोड़ किया जा सकता है। जो फोरलेन 25 मीटर यानी 82 फीट चौड़ाई और लंबाई 5,468 किलोमीटर बनेगा। निर्धारित समय के अनुसार पुल के जुलाई माह में हर हाल में चालू होने की संभावना है।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments