Homeपाकुड़नॉर्थ कोल माइंस ने वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा में नौ पुरस्कार के...
Maqsood Alam
(News Head)

नॉर्थ कोल माइंस ने वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा में नौ पुरस्कार के साथ अपने ग्रुप का बना ओवरऑल विजेता

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। धनबाद स्थित टाटा के डिगवाडीह फुटबॉल ग्राउंड में खान सुरक्षा महानिदेशालय (सेंट्रल जोन) के तत्वाधान में आयोजित वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा का समापन बुधवार को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर खान सुरक्षा महानिदेशालय के महानिदेशक उज्ज्वल ता थे। कार्यक्रम का प्रारंभ सुरक्षा झंडे का झंडोत्तोलन कर किया गया। जिसके पश्चात विभिन्न खदानों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण अतिथियों ने किया। उसके पश्चात दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रीय गान के बाद खनन क्षेत्र में शहीद हुए दिवंगत आत्माओं के लिए मौन रखा गया। बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील व सेल ने संयुक्त रूप से किया था। कार्यक्रम में अमड़ापाड़ा स्थित पचुवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पुरस्कार हासिल किया और ग्रुप सी में शामिल सभी खदानों में ओवरऑल विजेता का पुरस्कार भी हासिल किया। पुरस्कार में पीट ज्योमेट्री, ओवरऑल सेफ्टी, एचईएमएम में प्रथम पुरस्कार , इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन में द्वितीय पुरस्कार तथा ट्रेड टेस्ट में तीन द्वितीय और एक प्रथम पुरस्कार खदान को प्राप्त हुआ।

जिससे खदान के सभी लोगों में भरपूर उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला। मौके पर बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, डीटी संजय कुमार सिंह , डब्लू बी पी डी सी एल के डायरेक्टर टेक्निकल माइनिंग श्री चंचल गोस्वामी व अन्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। जबकि पचुवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस से आलोक नाथ, रामाशीष चटर्जी (जीएम), महेश कुमार, देवाशीष भुई, कुमार राजशेखर ,विनोद बल्कि, शायन रहमान, अभिलाष कुमार पियूष व अन्य मौजूद थे। वहीं बीजीआर की ओर से मोहन रेड्डी, जोसफ, सुब्बा रेड्डी, गुरु महेश, अर्जुन कुमार, बबलू कुमार व अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

dronakids

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments