Homeपाकुड़श्याम यादव ने राजा हांसदा को दी श्रद्धांजलि
Maqsood Alam
(News Head)

श्याम यादव ने राजा हांसदा को दी श्रद्धांजलि

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने झामुमो केंद्रीय सदस्य सह गोपीकांदर जिला परिषद सदस्य निशा सबनम हंसदा के पिता राजा हांसदा के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने राजा हांसदा के निधन की खबर सुन कर रंगा स्थित कब्रिस्तान पहुंचकर मिट्टी डाल कर भावपूर्ण श्रृद्धांजलि दिया। दिवंगत आत्मा की शांति और मोक्ष प्रदान के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजा हांसदा जी के हम लोगों को छोड़ कर चले जाने से उनकी कमी महसूस होगी। झामुमो पार्टी के वे मजबूत सिपाही थे। पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की ने भी मिट्टी डाल कर भावपूर्ण श्रृद्धांजलि दी एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। मौके पर अमड़ापाड़ा प्रखंड सचिव जहीरूद्दीन मियां, कोषाध्यक्ष संजीत भगत, पाकुड़ नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कॉर्नेलियस हेंब्रम, संतोष भगत, जोतिस बास्की, जेम्स सुशील हेंब्रम, सुलेमान हांसदा, प्रेम रजक, मनोज भगत, धानो मरांडी, भीमसेन हेंब्रम, दयानंद भगत ने भी श्रृद्धांजलि दी और ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए कामना किया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments