Homeपाकुड़बिना माइनिंग के बालू लदा दो ओवरलोड ट्रैक्टर जब्त
Maqsood Alam
(News Head)

बिना माइनिंग के बालू लदा दो ओवरलोड ट्रैक्टर जब्त

समाचार चक्र संवाददाता

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड क्षेत्र में बालू के अवैध परिवहन पर रोक लगाने को लेकर शुक्रवार को बीडीओ सह सीओ संजय कुमार व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।अभियान के तहत साहिबगंज-गोविंदपुर एक्सप्रेस हाइवे पर डहरलंगी व गढ़द्वारा के समीप दो ओवर लोडे बालू ट्रैक्टर को जब्त किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर संख्या जेच 17 यू 1882 एवं एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को जांच के लिए रोकने पर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। दोनों ही ट्रैक्टर में बालू ओवर लोड था। गाड़ी जप्त करने के पश्चात दोनों ट्रैक्टर के मालिक ने माइनिंग चालान नहीं प्रस्तुत किया। बीडीओ के लिखित आवेदन पर दोनों ही ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments