Homeपाकुड़ईसाई समुदाय ने मनाया ईस्टर पर्व, चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का...
Maqsood Alam
(News Head)

ईसाई समुदाय ने मनाया ईस्टर पर्व, चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। ईसाई समुदाय ने रविवार को ईस्टर पर्व मनाया। इस अवसर पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा हुई। पास्टर ने बाइबल पाठ कराया। विश्व शांति के लिए प्रार्थनाएं की गई। इस पावन अवसर पर समाज के लोग हाथों में खजूर की डालियां लेकर चर्च पहुंचे। मान्यता है कि जब प्रभु यीशु मसीह यरुशलम में विजयी प्रवेश कर रहे थे, तब लोग खजूर की डालियां लहराते हुए भजन गाते हुए और जय जयकार करते हुए उनका स्वागत कर रहे थे। उसी भावना को जागृत करने के लिए ही ईस्टर महापर्व पर लोग खजूर की डालियां लेकर चर्च पहुंचते हैं। ईस्टर पर्व को पाम संडे या खजूर रविवार भी कहा जाता है। इधर जिदातो चर्च और धनुषपूजा चर्च में ईस्टर पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की तादाद में क्रिश्चियन समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। लोग हाथों में खजूर की डालियां लेकर पहुंचे। प्रार्थना सभा में देश की तरक्की, अमन-शांति और भाईचारा के लिए प्रार्थना किया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments