Homeपाकुड़धुलियान में 16 लाख नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

धुलियान में 16 लाख नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना की पुलिस को नकली नोट के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी कामयाबी मिली है। थाना क्षेत्र के धुलियान गंगा नदी फ्री नाव घाट पर सोमवार को एक गुप्त सूचना के तहत चलाए गए अभियान में 16 लाख नकली नोटों के साथ दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम आलमीन शेख (उम्र 20 साल) दूसरा मिस्टर शेख (उम्र 21 साल) है तथा दोनों मालदा जिले के बैस्टबनगर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जाता हैं। आरोपियों के पास से मिले 16 लाख के सभी नकली नोट पांच-पांच सौ के हैं। मिली जानकारी के अनुसार शमशेरगंज थाना के नए आईसी सुब्रत घोष को एक गुप्त सूचना मिली थी कि धुलियान गंगा नदी के उस पार से मालदा जिला के बैस्टबनगर थाना इलाके से उपरोक्त दोनों व्यक्ति नकली नोटों के साथ आ रहा है‌। आईसी सुब्रत घोष ने बताया कि नदी पार कर धुलियान होते हुए 16 लाख नकली जाली नोट लेकर यह किसी को देने वाले हैं। इसी सूचना के तहत शमशेरगंज की पुलिस एक्टिव हो गई और सफलता के साथ अभियान को अंजाम दिया गया। दोनों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल गई। उन्होंने बताया कि शमशेरगंज की पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। यह नकली नोट कहा से लेकर आ रहा था और कहां किसे देने वाला था, पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments