Homeपाकुड़आग लगने से डाकघर का कंप्यूटर, सर्वर, प्रिंटर, स्कैनर, टेबल, कुर्सी, इनवर्टर...
Maqsood Alam
(News Head)

आग लगने से डाकघर का कंप्यूटर, सर्वर, प्रिंटर, स्कैनर, टेबल, कुर्सी, इनवर्टर सहित लाखों का सामान जलकर राख

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। शहर स्थित मुख्य डाकघर में शनिवार को अचानक आग लगने से कंप्यूटर सहित कई कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम डाकघर पहुंचकर आग को बुझाया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह डाकघर में आग लग गई। उस वक्त डाकघर बंद था। आग लगने पर डाकघर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने डाक कर्मी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही डाक कर्मी और अधिकारी पहुंचे और जैसे ही डाकघर का दरवाजा खोला, तो अंदर भयानक आग और धुआं दिखा। इसी क्रम में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर सबसे पहले बिजली कनेक्शन काटा और पानी का छिड़काव कर आग को बुझाने लगे।जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक काफी सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

उप डाकपाल अनंत कुमार दास ने बताया कि शुक्रवार शाम को काम खत्म होने के बाद सभी कर्मी और अधिकारी कार्यालय बंद कर चले गए थे। शनिवार को आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दी। आग लगने के कारण कई कंप्यूटर, सर्वर, प्रिंटर, स्कैनर, टेबल, कुर्सी, इनवर्टर, बिजली के तार सहित कई अन्य सामान जलकर राख हो गया हैं। उन्होंने बताया कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बच गए हैं। आग लगने की घटना की जांच के लिए दुमका से अधिकारी आ रहे हैं। आग लगने से काफी नुकसान हुआ है और इस कारण काम पूरी तरह बाधित हो गया है। काम कब शुरू होगा, यह नहीं कहा जा सकता। अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने की घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। नुकसान की राशि के बारे में डाक विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments