Homeपाकुड़आदिवासी सांस्कृतिक कला भवन निर्माण का भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने रखा...
Maqsood Alam
(News Head)

आदिवासी सांस्कृतिक कला भवन निर्माण का भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने रखा आधारशिला

आदिवासी समाज के लिए सम्मान की बात है सांस्कृतिक कला भवन का निर्माण- बाबूधन मुर्मू

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ । पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सह राजमहल प्रभारी बाबूधन मुर्मू ने रविवार को तलवाडांगा स्थित महाकाल शक्तिपीठ मंदिर परिसर में आदिवासी सांस्कृतिक कला भवन का शिलान्यास किया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, धर्म रक्षा मंच के प्रदेश सह संयोजक सुलेमान मुर्मू, मुखिया नीपू सरदार, पूर्व मुखिया निमाई सोरेन एवं मरांग मुर्मू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, महिला मोर्चा की सबरी पाल, पार्वती देवी, महाकाल शक्तिपीठ के संरक्षक अनुग्रहित प्रसाद साह, संयोजक मंडल के कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

शिलान्यास कार्यक्रम में पहुचे हुए अतिथिगण
शिलान्यास कार्यक्रम में पहुचे हुए अतिथिगण

पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि यह आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है। महाकाल शक्तिपीठ मंदिर परिसर में आदिवासी सांस्कृतिक कला भवन का निर्माण समाज के लिए खुशी की बात है। आदिवासी समाज के लोग यहां अपने आयोजनों को विधिवत रूप से कर सकते हैं। पर्व त्यौहार के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हो या फिर सांस्कृतिक प्रोग्राम में, आदिवासी सांस्कृतिक कला भवन बनने से काफी सहूलियत होगी। अब तक समाज के लिए ऐसा कदम नहीं उठाया गया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा ने आदिवासी समाज को सम्मान देने का काम किया है। आज का दिन पाकुड़ के इतिहास में हमेशा हमेशा के लिए दर्ज रहेगा। आदिवासी सांस्कृतिक कला भवन सिद्धो-कान्हू मुर्मू, चांद भैरव और फूलो झानो की स्मृति होगी।

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आज का दिन पाकुड़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आदिवासी समाज इसे युगो युगो तक याद रखेगा। वहीं इससे पूर्व आदिवासी पारंपरिक वाद्य यंत्रों से अतिथियों का भव्य स्वागत किया। आदिवासी महिलाओं ने अपने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर सर्व धर्म मिलन समारोह एवं सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ।

शिलान्यास करते हुए बाबूधन मुर्मू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments