समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़। मध्य प्रदेश की सरकार में शामिल मंत्री विजय शाह के द्वारा करनाल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी की हर तरफ से निंदा की जा रही है। मंत्री के उस बयान की काफी निंदा हो रही है जिसमें एक कार्यक्रम में उन्होंने करनाल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन कहकर संबोधित किया था। इधर झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इकबाल ने भी मंत्री विजय शाह की टिप्पणी का जोरदार विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी बेहद ही शर्मनाक है। उन्हें तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री जी, मप्र सरकार के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को “आतंकवादियों की बहन” कहा है। उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। शर्म आनी चाहिए बीजेपी मंत्री को ऑपरेशन सिन्दूर का नेतृत्व करने वाली भारत की बेटी सोफिया कुरैशी को बीजेपी के मंत्री विजय सिंह आतंकवादियों की बहन बता रहे हैं। क्या यही है आपकी देशभक्ति का चेहरा।कर्नल सोफिया कुरैशी भारत की पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने विदेश में सैन्य दल का नेतृत्व किया। वह हर भारतीय की प्रेरणा हैं। उनका रिश्ता आतंकवादियों से जोड़ना निंदनीय है। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। शाहिद इकबाल ने कहा है कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर हर भारतीय को नाज है। देश भक्ति में फूहड़ता की जगह नहीं होती। भारतीय जनता पार्टी को अपने नेता विजय शाह पर लगाम लगानी चाहिए। ताकि दोबारा ऐसी गिरी हुई हरकत और बातें वो ना करे।