Homeपाकुड़कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
Maqsood Alam
(News Head)

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक के पहल पर कई कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक में जाकर ब्लड डोनेट किया। इस दौरान ब्लड डोनेट करने वाले कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और कहा कि हमें गर्व है कि हमारा खून हम ही में से किसी व्यक्ति की जान बचाने का काम आएगा। आगे जब भी जरूरत होगी हम रक्तदान के लिए तैयार रहेंगे। प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज ब्लड डोनेट की इच्छा जाहिर की। पार्टी के कर्मठ कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान में हिस्सा लिया। निश्चित रूप से आगे भी ब्लड डोनेट करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। यह किसी की जान बचाने का काम आता है। मैं सभी से आग्रह करूंगा कि रक्तदान के लिए आगे आए। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कई संस्था पाकुड़ में काम कर रही है। जिनके माध्यम से सैंकड़ों हजारों मरीज को ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा है। यह बेहद ही गौरव की बात है। जितने भी संस्था ब्लड डोनेट के लिए काम कर रही है, उन सभी का मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments