Homeपाकुड़उपायुक्त ने दाल-भात केंद्र का किया निरीक्षण, एसपी संग भोजन का उठाया...
Maqsood Alam
(News Head)

उपायुक्त ने दाल-भात केंद्र का किया निरीक्षण, एसपी संग भोजन का उठाया लुत्फ

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने शुक्रवार की देर शाम मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार भी साथ मौजूद थे। शहर के रिलायंस मॉल के पास स्थित दाल भात केंद्र का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में भोजन करने वाले लोगों से बातचीत की। भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी जानकारी लिया। केंद्र संचालक से भी जरूरी जानकारी हासिल की। इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने दाल भात केंद्र में बनने वाली भोजन का लुत्फ भी उठाया‌। उल्लेखनीय है कि दाल भात केंद्र में गरीबों को पांच रुपए में भोजन परोसा जाता है। इसमें ज्यादातर दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर भाई भोजन करने आते हैं। उपायुक्त मनीष कुमार ने निरीक्षण के दौरान केंद्र के संचालक को गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भोजन में हमेशा गुणवत्ता का ध्यान रखेंगे। उपायुक्त ने गुणवत्ता के अलावा समय पर केंद्र का संचालन जारी रखने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments