Homeपाकुड़इंसानियत फाउंडेशन के युवाओं ने पश्चिम बंगाल जाकर किया ब्लड डोनेट
Maqsood Alam
(News Head)

इंसानियत फाउंडेशन के युवाओं ने पश्चिम बंगाल जाकर किया ब्लड डोनेट

फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सनाउल ने रक्तदान कर महिला की जान बचाई

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़इंसानियत फाउंडेशन ने न सिर्फ पाकुड़ जिला बल्कि झारखंड से इतर बिहार के भागलपुर और पश्चिम बंगाल के जंगीपुर, ब्रह्मपुर, धुलियान, फरक्का और मालदा भी जरूरत मन्दों को खून डोनेट कर जान बचाने का काम कर रही है।

यहां तक की खून के साथ साथ गरीब परिवार को कम्बल और सूखा राशन भी बांट रही है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष बानीज सेख को दूरभाष पर फोन आया कि भवानीपुर की एक 25 वर्षीय महिला का काफी रक्तस्राव हो रहा है। उन्हें इमरजेंसी में ए नेगेटिव ब्लड जो कि जंगीपुर मुर्शिदाबाद में जरूरत है। सूचना के आधार पर समूह के उपाध्यक्ष सानाउल अंसारी तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए।

वहीं समूह के एक्टिव सदस्यों के साथ जंगीपुर रवाना हो गए। नेगेटिव ग्रुप का ब्लड बहुत ही कम मिलता है। परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं नही मिला। अंत में इंसानियत फाउंडेशन इसे पुरा किया। जरूरतमंद को सहयोग करने में मोसा शेख, मोसारफ शेख, कोषाध्यक्ष फरजान शेख और अध्यक्ष बानिज शेख ने अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments