Homeपाकुड़किसानों का दर्द बांटने पहुंचे सांसद, आग से जले फसलों का लिया...
Maqsood Alam
(News Head)

किसानों का दर्द बांटने पहुंचे सांसद, आग से जले फसलों का लिया जायजा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़सांसद विजय हांसदा ने आग से जले फसलों का जायजा लिया। उन्होंने रामचंद्रपुर, बेलडांगा पोड़ाबागान, पाली सहित अन्य गांव का दौरा कर किसानों का दर्द बांटा। फसलों के नुकसान को लेकर अफसोस जाहिर की। किसानों को मुआवजा देने के साथ ही उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

सांसद विजय हांसदा ने कहा कि इस इलाके में गेहूं सहित दलहन की अच्छी फसलें होती है। फसलें पक कर तैयार हो रही थी। इसी बीच आग लगी से सैकड़ों बीघा खेत में लगे फसल बर्बाद हो गए। किसानों को इससे काफी आहत पहुंचा है।

विजय हांसदा ने कहा कि किसानों को मुआवजा दिलाने का काम करेंगे। किसानों को उनके मेहनत का फल भले नहीं मिला, लेकिन सरकार किसानों के साथ है। उनके फसलों के नुकसान का आंकलन किया जाएगा और सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा दिलाया जाएगा।

सांसद विजय हांसदा ने मौके पर डीडीसी डॉ. शाहिद अख्तर, बीडीओ शफीक आलम और अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह से इस बारे में चर्चा की। फसलों के नुकसान को लेकर समीक्षा किया। उन्होंने अधिकारियों से इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए किसानों को मुआवजा दिलाने को कहा।

सांसद विजय हांसदा ने कहा कि किसानों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। उन्हें उनका हक जरुर मिलेगा।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, उपाध्यक्ष अजफारुख शेख, सचिव राजेश सरकार, हबीबुर रहमान, मुशर्रफ हुसैन, सलीम शेख, सलीम शेख, अशराफुल शेख, मिस्कातुल शेख, फुरकान शेख, अनेकुल आलम, असिकुल शेख आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments