Homeपाकुड़अपने प्रशासनिक अभिवावकों के बीच एक परिवार की तरह पाकुड़ ने मनाई...
Maqsood Alam
(News Head)

अपने प्रशासनिक अभिवावकों के बीच एक परिवार की तरह पाकुड़ ने मनाई ईद, जमकर बांटी ख़ुशियां

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। कहते हैं, जिस घर के अभिवावक सख़्त नर्म और प्रेम के समान भाव के साथ परिवार के बीच सामंजस्य स्थापित कर सुख दुख में साथ खड़े रहते हैं, उस परिवार में कलह, क्लेश तथा द्वेष नहीं पनप सकता। पाकुड़ के प्रशासनिक अभिवावक द्वय डीसी तथा एसपी ने तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ आम जनता के बीच त्यौहार के आनंद को दिल खोल बांटे। पूरा पाकुड़ आज एक परिवार सा त्यौहार मनाता दिख रहा था और साथ में हमारे प्रशासनिक अभिवावक द्वय आम जनता और बच्चों के बीच उपस्थित रहे। इसी क्रम में शनिवार को बकरीद के मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने गांधी चौक स्थित मस्जिद, मालपहाड़ी रोड स्थित कब्रिस्तान आदि मस्जिदों एवं चौक चौराहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोगों को ईद उल अजहा की तहेदिल से बधाईयां दी। उपायुक्त ने कहा कि ईद उल अजहा में आपसी भाईचारे का खास महत्व है तथा लोग गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। ईद उल अजहा के इस खास मौके पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सभी मस्जिदों और चौक चौराहों पर सुरक्षा के मद्देनजर दण्डाधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि लोग खुशी से बेफिक्र होकर पर्व मनाए। सभी बीडीओ, सीओ, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। सभी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। विशेष मानिटरिंग के लिए जिला कंट्रोल रूम से गतिविधियों पर नजर रखे गए। जगह-जगह ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। अमन चैन के इस पर्व पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजनों को बधाई संदेश देकर उनके बीच शांति, सौहार्द और पर्व के उत्साह का संचार किया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments