Homeपाकुड़पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात कर किया स्वागत
Maqsood Alam
(News Head)

पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात कर किया स्वागत

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झामुमो जिलाध्यक्ष इजाजुल इस्लाम एवं जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी से शिष्टाचार मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन व स्वागत किया।पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने सभी से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जिले में विधि-व्यवस्था संधारण में सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय सदस्य उमर फारूक, जिला कार्यालय सचिव मिथिलेश घोष, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, मोसर्रफ हुसैन, मोबारक हुसैन सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments