Homeपाकुड़ईजरप्पा ने कोलकाता में रेलवे अधिकारियों से की मुलाकात,यात्री सुविधाओं को दुरुस्त...
Maqsood Alam
(News Head)

ईजरप्पा ने कोलकाता में रेलवे अधिकारियों से की मुलाकात,यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग

ईशाकपुर रेल फाटक में ओवरब्रिज का निर्मा,तिलभिठा में अंडरपास के रास्ते जलजमाव की समस्या.

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ रेलवे से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय, सचिव राणा शुक्ला एवं सह सचिव सुशील साह ने पूर्व रेलवे के वरीय अधिकारियों से कोलकाता में मुलाकात की। ईजरप्पा के अधिकारियों ने पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक (जीएम) मिलिंद देउस्कर, मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक रोशन कुमार एवं उप महाप्रबंधक वेद प्रकाश से मिले और समस्याओं को रखा। महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर से मुलाकात कर तिलभिठा रेलवे स्टेशन के पास कुलापहाड़ी स्थित एलसी गेट संख्या 40 में भूमिगत पथ (अंडरपास) में जलजमाव से आवागमन बाधित होने की समस्या,कोलकाता- काजीरंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस का अप-डाउन दोनों दिशा में पाकुड़ स्टेशन में ठहराव, ईशाकपुर रेल फाटक पर रोड ओवरब्रिज का निर्माण की बातों को मुख्य रूप से रखा। पाकुड़ रेलवे स्टेशन में लिफ्ट और एक्सीलेटर में खराबी की वजह से यात्रियों को हो रही परेशानियों को भी रखा। लिफ्ट और एक्सीलेटर की समस्या का स्थाई रूप से समाधान की मांग की।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

इस संबंध में ईजरप्पा अध्यक्ष हिसाबी राय ने बताया कि महाप्रबंधक ने इन सारे विषयों को गंभीरता से लिया और सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। महाप्रबंधक ने त्वरित पहल करते हुए हावड़ा मंडल के संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने तुरंत ही समस्याओं के समाधान का आदेश दिया। ईजरप्पा अध्यक्ष हिसाबी राय ने बताया कि महाप्रबंधक से मिलने के पश्चात सहायक मंडल रेल प्रबंधक पूर्व रेलवे हावड़ा उदय कुमार केसरी से भी मुलाकात हुई। उनके समक्ष स्थानीय रेलवे से संबंधित समस्याओं को रखा। इस दौरान साथ सूत्री मांगों से अवगत कराया गया। पाकुड़ रेलवे स्टेशन में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए सारी व्यवस्था उपलब्ध होने के बावजूद स्थानीय रेल पदाधिकारी के द्वारा रखरखाव में ध्यान नहीं दिया जाता है जिससे यात्री सुविधाओं की स्थिति बदतर हो गई है। पाकुड़ रेलवे स्टेशन में जब से लिफ्ट और एक्सीलेटर लगाए गए हैं तभी से बंद पड़ा हुआ है। मजदूरों के अभाव में रेलवे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई चौपट हो गई है। पूरा स्टेशन परिसर पशुओं का चारागाह और विश्रामगृह बन गया है। इन पशुओं से यात्रियों को हमेशा खतरा बना रहता है। प्लेटफार्म पर आरओ छह महीने से खराब पड़ा है। जिससे यात्रियों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। पिछले करीब 1 साल से रेलवे स्टेशन परिसर में सुलभ शौचालय बनकर तैयार है।लेकिन लोकार्पण नहीं होने से बंद पड़ा हुआ है।इन सारे विषयों पर सहायक मंडल रेल प्रबंधक पूर्व रेलवे हावड़ा श्री केसरी ने गंभीरता से लेते हुए विचार करने का आश्वासन दिया है।इन सारे गंभीर मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन मिला है। इस पर सहायक मंडल रेल प्रबंधक ने स्वयं ही जांच कर समस्याओं का समाधान करने की बात कही है। पाकुड़ में भूमिगत पथ पर आम लोगों की सहूलियत के लिए शेड निर्माण का भी आश्वासन दिया है। ईजरप्पा अध्यक्ष हिसाबी राय ने बताया कि डाउन दिशा में साहिबगंज रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन के साहिबगंज से रामपुरहाट की ओर प्रस्थान करने के समय में परिवर्तन के लिए अधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि साहिबगंज-पाकुड़-रामपुरहाट रेलखंड में आने वाली यात्रियों के इस लंबित मांग के पूरे होने पर यात्रियों की ओर से मुलाकात के शुरुआती दौर में रेलवे के अधिकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया है। उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments