Homeपाकुड़इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने दिखाई मानवता, किया रक्तदान
Maqsood Alam
(News Head)

इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने दिखाई मानवता, किया रक्तदान

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत सीतेशनगर गांव का रहने वाला थैलेसीमिया से पीड़ित आठ वर्षीय आरिल शेख का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। आरिल के शरीर में हीमोग्लोबिन काफी कम हो गया था। डॉक्टर ने शरीर में खून चढ़ाने के लिए कहा। आरिल को ए पॉजिटिव खून की जरूरत थी। उधर हिरणपुर मजलाडीह की रहने वाली 10 वर्षीय आर्मीन खातून को भी ए पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी। वह भी थैलेसिमीया से पीड़ित है। दोनों मरीजों के परिजनों ने ब्लड की काफी खोज की, मगर असफल रहे। अस्पताल मे ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने खून चढ़ाने का सलाह दिया। परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख से संपर्क किया। इसके बाद चांचकी से हाबिल शेख तथा हसन शेख, अंसारुल आलम (ए पॉजिटिव) तथा मियारुल शेख (बी पॉजिटिव) रक्तदान के लिए तैयार हुए। इन चारों रक्तदाताओं ने पाकुड़ रक्तदान अधिकोष जाकर रक्तदान किया। इसके बाद बी पॉजिटिव ब्लड स्टॉक रह गया। इधर रक्तदाताओं का खून मरीजों को पहुंचाया गया। तब जाकर समय पर इलाज संभव हो पाया। परिजनों ने संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं ब्लड डोनेट करने वाले रक्त वीरों ने कहा कि रक्तदान कर बहुत ही खुशी महसूस हो रहा है। आगे भी असहाय जरूरतमंदों को रक्तदान करता रहूंगा। मौके पर सचिव बानिज शेख, राब्बेकुल शेख व कर्मचारी नविन कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments