Homeपाकुड़शादी का ढोंग दिखा महिला का यौन शोषण, थाना में शिकायत
Maqsood Alam
(News Head)

शादी का ढोंग दिखा महिला का यौन शोषण, थाना में शिकायत

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय महिला ने बासमती गांव के 41 वर्षीय कृष्णा पाल पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगया है। पीड़िता के द्वारा थाने को दिए आवेदन के मुताबिक कृष्णा पाल बीजीआर इम्प्लॉई है। उसका और उसके दो अन्य सहयोगी विश्वजीत दास और विकास मिश्रा (ये दोनों भी बीजीआर इम्प्लॉई ही हैं) तीनों का पीड़िता के घर पर करीब छह महीनों से आना-जाना अक्सर होता था। कृष्णा की नजर महिला पर थी। उसने बहला-फुसलाकर विभिन्न वादे कर महिला को अपने झांसे में ले लिया। गत 27 मई को अपने उक्त दोनों सहयोगियों की मदद से उसे बाजार स्थित एक मकान में किराए के कमरे में रखा। वहीं उसकी मांग में सिंदूर भरा और उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। फिर महिला के दवाब में उसे विश्वास में रखने के लिए वह उसके साथ बीते 30 मई को पाकुड़ कोर्ट गया और फर्जी तरीके से विवाहनामा का शपथपत्र बनाया। साथ-साथ उसके भविष्य को सुरक्षित, समृद्ध व खुशहाल बनाने के लिए रुपए-पैसे तथा अन्य सुविधाएं देने से सम्बद्ध एक शपथपत्र और बनवाया। किन्तु, उसके साथ कृष्णा ने एक सप्ताह भी नहीं गुजारा कि उसके व्यवहार में बदलाव आ गया। गत 4 जून को वह अपनी नव विवाहिता पत्नी को अकेला छोड़ रूम से फरार हो गया। जब वह शाम तक वापस नहीं लौटा और न ही कोई फोनिक संपर्क किया तब विवश होकर उसकी पत्नी ने 4 जून को इस मामले की जानकारी पुलिस को दिया। फिर पुलिस ने पीड़िता के परिजन से संपर्क कर उसे सुरक्षित घर पहुंचा दिया। अंततः विगत 10 जून को पीड़िता ने कृष्णा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने व उचित न्याय दिलाने की मांग को ले थाना में अपना कंप्लेन दे दिया। अपने कंप्लेन के साथ-साथ बतौर साक्ष्य पीड़िता ने दो अलग-अलग शपथ पत्र की प्रति, आवश्यक फोटोग्राप्स, व्हाट्सएप चैटिंग की कॉपी आदि भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

सामाजिक स्तर से मामले को निबटाने की भी हुई असफल कोशिश

जानकारी मिली कि जब यह गंभीर मामला कृष्णा पाल के परिजन और समाज के संज्ञान में आया तो पीड़िता और उसके परिजन को मनाने की हर संभव कोशिश की गई। आर्थिक भरपाई के जरिए मामले को रफा-दफा करने का प्रयास हुआ। किन्तु, पीड़िता और उसके परिजन आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग पर डंटे रहे। अंततः बात नहीं बनी और प्रयास असफल रहा।

पीड़िता एसपी से मिल लगाया न्याय की गुहार

पीड़िता ने बताया कि गत 11 जून को मैं पाकुड़ पहुंच एसपी से भी मिली। उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने मेरी बात को गंभीरता से सुना और आरोपी पति के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

थाना प्रभारी ने कहा

पूछे जाने पर इंस्पेक्टर सह पीएस इंचार्ज अनुप रोशन भेंगरा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित नव विवाहिता को न्याय मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments