Homeपाकुड़दो-दो पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

दो-दो पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

crime reporter

मुर्शिदाबाद। फरक्का थाना की पुलिस ने फरक्का बैरेज के मुख्य गेट के समीप 12 नंबर राष्ट्रीय पथ पर नाका चेकिंग के एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान युवक को संदिग्ध हालात में देखते ही उसे पकड़ कर पूछताछ शुरू किया गया। पुलिस के पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर उसके पास से दो मुंगेरी देशी पिस्तौलें मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के भवानीपुर का निवासी बताया गया है और उसका नाम बशीर शेख उम्र 22 साल बताया जाता हैं। आरोपी बशीर शेख को जंगीपुर की एक अदालत में पेशी के बाद सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। फरक्का आईसी नीलोत्पल मिश्र के अनुसार आरोपी बशीर शेख कालियाचक की ओर से फरक्का आ रहा था। पुलिस इसके पीछे ओर कौन-कौन शामिल है, पता लगाने में जुटी है। इसके पीछे क्या रहस्य हैं, इसका भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments