Homeपाकुड़बिजली अभियंताओं का मोबाइल नंबर जारी, समस्याओं को रख सकेंगे उपभोक्ता
Maqsood Alam
(News Head)

बिजली अभियंताओं का मोबाइल नंबर जारी, समस्याओं को रख सकेंगे उपभोक्ता

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए उपायुक्त मनीष कुमार काफी एक्टिव दिख रहे हैं। पहले तो बिजली विभाग से बैठक कर अधिकारियों को नियमित बिजली आपूर्ति का सख्त निर्देश दिया। अब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली विभाग के अभियंताओं के मोबाइल नंबर जारी कर दिए गए है। ताकि उपभोक्ता अभियंताओं के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर बिजली से जुड़ी समस्याओं को सीधे अभियंताओं को रख सके। उपायुक्त मनीष कुमार ने बैठक कर अभियंताओं को शहर और ग्रामीण इलाकों में समान रूप से हर हाल में बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया था। इसके लिए बड़ा और सख्त कदम उठाते हुए क्रेशर प्लांटों में शाम 6:00 से सुबह 6:00 तक बिजली सप्लाई पर रोक लगा दी। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि किसी भी हालत में क्रेशर प्लांट में इस अवधि में बिजली की सप्लाई नहीं होना चाहिए। इस अवधि में क्रेशर प्लांट में बिजली सप्लाई की सूचना भी मिलती है, तो सख्त कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ बिजली की समस्या से त्वरित निजात दिलाने के लिए विभाग के अधिकारियों का नंबर भी सार्वजनिक कर दिया गया है। कार्यपालक अभियंता से लेकर सहायक और कनीय अभियंताओं के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। जिला मुख्यालय ही नहीं हर प्रखंड के विभागीय अभियंताओं का मोबाइल नंबर जारी किया गया है। कार्यपालक अभियंता का मोबाइल नंबर 9431135858, अमड़ापाड़ा के सहायक अभियंता का मोबाइल नंबर 8789498996, सहायक अभियंता पाकुड़ शहरी का मोबाइल नंबर 8789327703, सहायक अभियंता पाकुड़ ग्रामीण का मोबाइल नंबर 9341785512, कनीय अभियंता पाकुड़, हिरणपुर, पाकुड़ ग्रामीण का मोबाइल नंबर 9140875225, कनीय अभियंता अमड़ापाड़ा व लिट्टीपाड़ा का मोबाइल नंबर 8969732070 तथा कनीय अभियंता महेशपुर का मोबाइल नंबर 7488537515 जारी किया गया है। अभियंताओं के इस नंबर पर उपभोक्ता संपर्क कर सकते हैं। अपनी समस्याओं से अभियंताओं को अवगत करा सकते हैं। इधर उपायुक्त के इस पहल की सराहना हो रही है। उपभोक्ताओं ने उपायुक्त मनीष कुमार का आभार जताया है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments