Homeपाकुड़बरहमपुर में 26 केजी गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

बरहमपुर में 26 केजी गांजा के साथ दो गिरफ्तार

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिला के बरहमपुर थाना की पुलिस ने एक सूचना पर सोमवार की देर रात थाना क्षेत्र के हटीनगर गांव में एक घर में छापेमारी कर 26 केजी बेहतर किस्म का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया हैं। इधर बरहमपुर थाना के आईसी उदय शंकर घोष ने प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि थाना अंतर्गत हटीनगर गांव के राजेश शेख और साइम शेख, दोनों बाहर से गांजा लाकर यह बेचने का कारोबार करते आ रहे है। इसी सूचना पर तहकीकात करते हुए रात्रि में दोनों के घर से 26 केजी गांजा बरामद हुआ है। इसके साथ ही रंगे हाथ दोनों को गिरफ्तार भी किया गया हैं। वहीं बताया जाता हैं कि दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ के लिए 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments