Homeपाकुड़पिस्तौल व गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

पिस्तौल व गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिले के सूति थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर में बुधवार की देर रात हथियारबंद एक बदमाश के इरादों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश को धर दबोचा। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए यह कामयाबी हासिल की है। पुलिस को जैसे ही बदमाश युवक के द्वारा पिस्तौल और कारतूस लेकर जाने की सूचना मिली, तुरंत ही एक्शन लेते हुए हथियार के साथ उस बदमाश को दबोच लिया। मिली जानकारी के मुताबिक एक सफल अभियान चलाकर 65 एमएम पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस के साथ मालदा कलियाचक के हथियार तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार युवक का नाम आरिफ इकबाल बताया जाता हैं। फरक्का एसडीपीओ शेख शमसुद्दीन ने प्रेस वार्ता में कहा कि मालदा जिला के कालियाचक के निवासी आरिफ इकबाल नामक एक युवक को एक 65 एमएम पिस्तौल और पांच गोलियां साथ लेकर किसी दूसरे व्यक्ति को यह हथियार देने के लिए सूति थाना क्षेत्र के मधुपुर मोड़ के समीप इंतजार करते हुए पाया गया। तभी पुलिस उसे मौका देख कर पकड़ने में कामयाब हो गए। जिसे आज जंगीपुर की एक अदालत पेशी के बाद एक सप्ताह के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments