Homeपाकुड़अलग थे पंकज मिश्रा के भाषण, गदगद हो गए कार्यकर्ता, दिलो-दिमाग में...
Maqsood Alam
(News Head)

अलग थे पंकज मिश्रा के भाषण, गदगद हो गए कार्यकर्ता, दिलो-दिमाग में उतर आई बातें

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। रविंद्र भवन में झामुमो दिग्गजों की उपस्थिति में शनिवार को कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन हुआ।सांसद,विधायक सहित सभी वरीय-वरिष्ठ कार्यकताओं के साथ-साथ पंचायत स्तर के भी कार्यकर्ता इसमें शामिल थे। लेकिन इन सबसे इतर जो बड़ी बात थी कि झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा की उपस्थिति और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाए रखने का महामंत्र। सांसद, विधायक बड़े नहीं, बड़ा महत्वपूर्ण है जमीन पर गलियों में घूमता कार्यकर्ता। केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा की ये बातें उनके संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं के सम्मान बढ़ाने के साथ साथ मानो दिल तक उतर गई। उन्होंने अपने संबोधन में हर एक पदधारी कार्यकर्ताओं को समाज के हर एक उस व्यक्ति तक पहुंच कर उनकी समस्याओं को जानने और नोट करने की सलाह दी, जो किसी न किसी कारण से सरकारी योजनाओं से वंचित हैं या फिर किसी अन्य समस्या से पीड़ित हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी की भी समस्या के लिए वे हमेशा उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार हो उसकी नींव में पंचायत स्तर के कार्यकर्ता और मतदाता रहते हैं, नींव मजबूत हो तो सरकार अपराजेय रहता है। खैर उन्होंने जितनी बातें कह कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती प्रदान करने का मंत्र दिया, उससे उनकी सुनी सुनाई छवि से बिल्कुल अलग था। एक मंझे हुए संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने हर किसी कार्यकर्ताओं को संगठन का मर्म समझाया, जो सभी के दिलो-दिमाग तक उतर आया। उक्त कार्यक्रम में स्टीफन मरांडी, विजय हांसदा सभी ने अपने संबोधन में संगठन की गहराइयों को कार्यकर्ताओं से साझा किया। वो कहते हैं न महफिल में बार-बार उस पर नजर गई, उसने उठाई नजर तो दिल तक उतर गई। कुछ यही हाल था कार्यक्रम से निकलते कार्यकर्ताओं की। सभी की जुबान पर पंकज मिश्रा के संगठन की तकनीकियों तथा बारीकियों के समझाने के तरीकों की चर्चा थी।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments