Homeपाकुड़लालगोला में घर में छापेमारी में मिला हेरोइन, महिला सहित दो गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

लालगोला में घर में छापेमारी में मिला हेरोइन, महिला सहित दो गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिला के लालगोला थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों से 586 ग्राम हेरोइन के साथ दो अभियुकों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगोला की पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि थाना अंतर्गत मानिकपाड़ा गांव के उर्मिला मंडल के घर पर हेरोइन का कारोबार किया जा रहा है। इसी सूचना के अनुसार पुलिस जब उर्मिला मंडल के घर पहुंची तो मामला सही पाया गया। इसी घर पर हेरोइन का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने उस के घर पर तलाशी चलाकर बिस्तर के नीचे से 292 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। जिसके आरोप में उर्मिला मंडल को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। इधर सूत्रों के अनुसार दूसरे जगह से 294 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने इस व्यक्ति का नाम गुप्त रखा है। पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को बरहमपुर की अदालत में पेशी के बाद दस दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments