Homeपाकुड़हरियाणा पुलिस ने प्रेमी संग भागी दो बच्चों की मां को महेशपुर...
Maqsood Alam
(News Head)

हरियाणा पुलिस ने प्रेमी संग भागी दो बच्चों की मां को महेशपुर से किया बरामद

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

महेशपुर। हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला थाना क्षेत्र के दो बच्चों के साथ भागी महिला को बुधवार को हरियाणा पुलिस ने महेशपुर पुलिस के सहयोग से बरामद कर लिया। हरियाणा पुलिस ने महेशपुर थाना में लिखित आवेदन देने के बाद महेशपुर पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के सोनारपाड़ा गांव के पास से महिला को दो बच्चों के साथ बरामद कर महिला को महेशपुर थाना लेकर आया गया। जहां कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद हरियाणा पुलिस महिला को अपने साथ लेकर चली गई। हरियाणा पुलिस टीम में शामिल एएसआई नरेश कुमार, महिला कांस्टेबल अंजू वाला एवं सुनीता शामिल थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

क्या है मामला

हरियाणा राज्य के बरवाला थाने के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि बीते छह जून को ससुराल से अपने दो बच्चों के साथ भाग गई थी। जिसे लेकर महिला के ससुराल वालों ने थाने में बरवाला थाना में कांड संख्या 436/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। जिसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस किया गया, तो पता चला कि झारखंड में है। उसी मोबाइल लोकेशन पर पुलिस महिला के स्वजनों के साथ महिला की बरामदगी को लेकर महेशपुर के लिए निकले। लगभग सात दिनों तक मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए करीब 1800 किलोमीटर दूरी तय कर हरियाणा पुलिस बुधवार को महेशपुर थाना पहुंची। जहां से महेशपुर पुलिस के सहयोग से महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारपाड़ा गांव के पास से महिला को बरामद कर लिया गया।

पोलियो पिलाने के बहाने पति को छोड़ प्रेमी के साथ भागी थी महिला

वंही महिला के ससुराल वालों से मिली जानकारी के अनुसार बीते चार वर्ष पूर्व महिला की शादी हुई थी। महिला एवं उसके पहले पति के बीच कोर्ट मैरिज भी हुई थी। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। इसी दौरान बिहार जहानाबाद के फनी यादव के साथ महिला की फोन पर बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ गया और बीते छह जून को महिला अपने दोनों बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की बात कहकर अपने ससुराल से फनी यादव के साथ भाग कर महेशपुर एवं बंगाल सीमा में स्थित सोनारपाड़ा गांव पहुंच गई।

ससुराल जाने से कर रही थी इंकार, प्रेमी के साथ ही रहने की लगाती रही गुहार

पुलिस के द्वारा महिला की बरामदगी के बाद हरियाणा महिला पुलिस के साथ अपने ससुराल नहीं जाना चाहती थी। वह बार-बार कह रही थी कि मुझे फनी यादव के साथ ही जीना मरना है। उसे ससुराल में पति के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। जिस कारण वह भागी है। उसने बार-बार पुलिस पदाधिकारी को फनी यादव के पास ही रहने के लिए गुहार लगा रही थी। पुलिस के द्वारा महिला को काफी समझाया गया कि कोर्ट में गवाही देने के बाद वह जिसके पास जाना चाहती है, चल जाएगी। परंतु अभी उसको पुलिस के साथ जाना होगा। इसके बाद महिला को दो बच्चों के साथ हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments