Homeपाकुड़एक राखी सामाजिक योद्धाओं के नाम अभियान चलाकर डीएवी की छात्राओं ने...
Maqsood Alam
(News Head)

एक राखी सामाजिक योद्धाओं के नाम अभियान चलाकर डीएवी की छात्राओं ने बांधी राखी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। भाई-बहन के पवित्र व अटूट रिश्ते को मजबूत बनाता रक्षाबंधन के पर्व को लेकर स्कूलों में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इधर डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने राखी सामाजिक योद्धाओं के नाम एक अभियान शुरू किया है। जिसकी हर कोई सराहना कर रहे हैं। यह अभियान स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन पर शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की राखियां अपने हाथों से तैयार कर शहर के सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मी को बांधने को बांधी। विद्यालय के छात्राओं को चारों हाउस दयानंद, अरविंदो, विवेकानंद एवं श्रद्धानंद में विभाजित कर चार अलग-अलग टोली बनाकर शहर के नगर थाना, नगर परिषद, भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा एवं सदर अस्पताल सोनाजोरी जाकर सभी सामाजिक योद्धाओं को राखी बांधकर इन बहादुरों के प्रति एकजुटता, सम्मान और आभार का प्रतीक जताया। विद्यालय के इस पहल ने भाईचारा और सम्मान की भावना को मजबूत किया। इस अभियान पर बच्चों ने इन सामाजिक योद्धा को अपना भाई मानकर राखी बांधा एवं उनके लंबे आयु हेतु भगवान से प्रार्थना की। नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास ने बच्चों के इस अनोखी पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस भावना ने धर्म से परे भाईचारा को मजबूत बल दिया है। वहीं सिविल सर्जन, डॉ एसके मिश्रा ने बच्चों को रक्षा बंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के मुख्य शाखा प्रबंधक अभिनव कुमार ने रक्षा बंधन के इस त्यौहार में सभी बहनों को दीर्घायु एवं जीवन में सतत सफल होने का आशीर्वाद दिया। नगर परिषद पाकुड़ के प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि बच्चों का यह पहल सच में सभी सामाजिक योद्धा को काफी प्रेरित करेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के चारों हाउस मास्टर लिपिका सेन, प्रियंका कुमारी, अनुपमा साहा एवं मधुश्री शर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments