Homeपाकुड़अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक सूति और शमशेरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जंगीपुर की एक अदालत में भेजा गया है। इसकी जानकारी सोमवार सुबह फरक्का के एसडीपीओ शेख समसुद्दीन ने अपने कार्यालय में एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि गत रविवार की रात दोनों थाना में हथियार के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सूति थाना की पुलिस अपने थाना क्षेत्र के डीही ग्राम से दो पिस्तौल के साथ काजी शेख नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो इसी इलाके के नूरपुर का निवासी हैं। जबकि दूसरा शमशेरगंज थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जलिया कटान के पास एक पिस्तौल एवं एक गोली के साथ रमजान शेख नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वह स्थानीय कंचनतला का निवासी हैं। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ के लिए पुलिस ने दोनों को दस दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments