Homeपाकुड़केतकापाड़ा स्कूल में भोजन बनाने के दौरान लगी आग में झुलसी रसोईया,...
Maqsood Alam
(News Head)

केतकापाड़ा स्कूल में भोजन बनाने के दौरान लगी आग में झुलसी रसोईया, बचचों में अफरा-तफरी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर पंचायत अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय केतकापाड़ा में शनिवार की सुबह रसोई घर में आग लग गई। यह हादसा मध्यान्ह भोजन बनाने की तैयारी के दौरान हुआ। जिससे रसोईया 45 वर्षीय जरिया बीवी आंशिक रूप से झुलस गई। उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि रसोई घर में मौजूद एक अन्य रसोइया 40 वर्षीय जरीना बेवा बाल-बाल बच गई। इस दौरान स्कूल में अफरा तफरी मच गया। आग लगते ही स्कूल में मौजूद सारे बच्चे इधर-उधर भागने लगे। घटना के दौरान मौजूद सहायक अध्यापक जहांगीर शेख ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सारे बच्चों को स्कूल से बाहर पहुंचा दिया। जिससे बच्चों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। प्रधानाध्यापक गुलाब शेख उस वक्त स्कूल में मौजूद नहीं थे। किसी सरकारी काम से कार्यालय के लिए निकले थे। हालांकि आग लगने की खबर सुनते ही प्रधान अध्यापक दौड़े-दौड़े स्कूल पहुंचे। घटना को लेकर जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक सुबह स्कूल खोलने के बाद साफ-सफाई का काम खत्म कर दोनों रसोईया एमडीएम बनाने के लिए रसोई घर पहुंची। इस दौरान क्लास रूम में सहायक शिक्षक जहांगीर शेख बच्चों की हाजिरी बना रहे थे। दोनों रसोईया भोजन बनाने के लिए जैसे ही चूल्हे में आग दी, तभी आग भड़क गई और पूरे रसोई घर में फैल गई। जब तक रसोईया जरिया बीवी बाहर निकलती, तब तक वह आंशिक रूप से झुलस गई थी। उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से आग से हल्की जल गई। इस दौरान अफरातफरी का माहौल था। आग लगने की घटना के दौरान बच्चों में डर का माहौल बन गया। आग लगने के बाद शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए। शिक्षक जहांगीर शेख ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया। घटना की सूचना मिलते ही बीआरपी अमृत ओझा स्कूल पहुंचे थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी खबर दी गई थी। हालांकि पुलिस या फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। वहीउ एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए रसोइया जरिया बीवी को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर प्रधान अध्यापक गुलाब शेख ने बताया कि रसोई घर में आग लगी थी। घटना में बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments