Homeपाकुड़एसडीपीओ ने छात्रों को साइबर क्राइम को ले किया जागरूकता
Maqsood Alam
(News Head)

एसडीपीओ ने छात्रों को साइबर क्राइम को ले किया जागरूकता

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

नाज़िर हुसैन@समाचार चक्र

महेशपुर। उर्स लाईन टीचर्स ट्रेनिंग चंद्रपुरा में सोमवार को साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीपीओ विजय कुमार मौजूद थे। एसडीपीओ ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हुए ने कहा कि वर्तमान में छात्र, अभिभावक व शिक्षक तीनों ही साइबर ठगी के संभावित शिकार हो सकते हैं। कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधों का खतरा बढ़ा है। उन्होंने बताया कि लॉटरी, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड, ओएलएक्स और एनीडेस्क के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे खुद भी सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने बताया कि परीक्षा में नंबर बढ़ाने या पास कराने के नाम पर कुछ फर्जी लोग कॉल कर छात्रों व उनके सज्जनों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे कॉल पूरी तरह फर्जी होते हैं। किसी भी स्थिति में उन पर भरोसा नहीं करें। छात्रों को सोशल मीडिया पर नयी तकनीकों से होने वाले अपराधों से अवगत कराया। इससे बचाव की भी जानकारी दी। बताया कि कैसे प्रोफाइल क्लोन कर फर्जी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जाता है। इससे बचने के लिए प्रोफाइल लॉक रखने, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने, अजनबी नंबर से आये किसी लिंक को नहीं खोलने के बारे में बताया गया। उन्होंने यूपीआइ फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड, फेक ऐप, ऑनलाइन गेमिंग ठगी व अवैध ऑनलाइन लोन के झांसे से भी छात्रों को सावधान किया। कहा कि कई फर्जी लोन ऐप मोबाइल में घुस कर डाटा चुराते हैं व फिर ब्लैकमेलिंग शुरू करते हैं। ऐसे मामलों में बिना देर तुरंत साइबर सेल या नजदीकी थाने में रिपोर्ट करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कानून को लेकर भी छात्रों को जानकारी दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी रवि शर्मा के अलावे विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments