Homeपाकुड़भाजपा ने 150 वीं जयंती पर बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा...
Maqsood Alam
(News Head)

भाजपा ने 150 वीं जयंती पर बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा की सफाई भी की

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इससे पहले प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। इसमें जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, विवेक वर्मन ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्षगांठ को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। यह बताता है कि झारखंड का जनजाति समाज, यहां की भाषा संस्कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिल में बसता है। यह जनजाति गौरव दिवस केवल जनजाति समाज का ही सम्मान नहीं, बल्कि झारखंड के साढ़े तीन करोड़ जनता का सम्मान है। आज राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस को भाजपा प्रदेश भर में उत्सव के रूप में मनाएगी। जिसमें कई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि 14 और 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा और जनजाति समाज के शहीद,महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की जाएगी और दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। पाकुड़ जिले में शोभा यात्राएं, जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन होंगे। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाते हुए भारतीय समाज धरती आबा के स्वतंत्रता संघर्ष को याद करता है। समाज अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को नमन करता है. इसी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने 25 साल की आयु में अपने प्राणों को भारत माता और सनातन की बलिवेदी पर समर्पित कर दिया था। भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह करने वाले अग्रणी नायकों में से हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments