Homeपाकुड़क्रिकेट के मैदान में धूम मचाएगी नन्ही सृष्टि हांसदा, झारखंड अंडर-15 वूमेन्स...
Maqsood Alam
(News Head)

क्रिकेट के मैदान में धूम मचाएगी नन्ही सृष्टि हांसदा, झारखंड अंडर-15 वूमेन्स टीम में मिली जगह

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

अबुल काशिम@समाचार चक्र
पाकुड़। आदिवासी समाज की नन्ही सी बच्ची सृष्टि हांसदा राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के मैदान में धूम मचाएगी। पाकुड़ की बेटी सृष्टि विशाखापत्तनम में अपने बल्ले से इतिहास रचने को तैयार हैं। झारखंड अंडर-15 वूमेन्स टीम से क्रिकेट के मैदान में धमाल मचाने को तैयार हैं। कभी फुटबॉल से लगाव रखने वाली सृष्टि अब अपनी प्रतिभा के बल पर क्रिकेट के मैदान में पाकुड़ जिले का नाम रोशन कर रही है। झारखंड अंडर-15 वूमेन्स टीम में शामिल होकर सृष्टि ने जिले वासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। दरअसल सृष्टि हांसदा का बीसीसीआई डोमेस्टिक अंडर-15 वूमेन्स वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लिए झारखंड की टीम में चयन हुआ है। यह टूर्नामेंट अगले साल 2 जनवरी से 10 जनवरी तक विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। झारखंड की 15 सदस्यीय टीम में सृष्टि हांसदा का नाम शामिल हैं। इस टीम में सुरभि कुमारी कप्तान हैं। अन्य सदस्यों में विकेट कीपर उपकप्तान आन्या वर्मा, विकेट कीपर नंदनी कुमारी, दीपिका कुमारी, प्रियांशी कारवां, प्रियंका कार, रायनित्ता, समृद्धि कुमारी, जयमाला कुमारी, ईशा नाज, सुनीता कुमारी, पिंकी कुमारी, माही कुमारी एवं इशिका दीपक शामिल है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 25 दिसंबर को ही यह सूची जारी की है। यह सृष्टि हांसदा के लिए जहां एक बड़ी उपलब्धि है, वहीं पाकुड़ क्रिकेट के लिए भी ऐतिहासिक क्षण है। झारखंड टीम के लिए सृष्टि के चयन की यह खुशखबरी भी घरवालों को क्रिसमस पर्व के खास अवसर पर मिली। इस खबर से सृष्टि के मम्मी-पापा बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उनके लिए एक साथ दो-दो खुशियां थी। एक क्रिसमस की खुशी, दूसरा बेटी की सफलता थी। बता दें कि सृष्टि के पिता बर्नाड हांसदा शिक्षा और मां सोनाली मार्टिन स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े है। यह परिवार मूल रूप से पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा के रहने वाले हैं। पिछले करीब 15 सालों से शहर के किताझोर में स्थायी रुप से रह रहे हैं। पिता बर्नाड हांसदा पाकुड़ बीआरसी में बीपीओ के पद पर कार्यरत हैं। अपने मम्मी-पापा की लाडली सृष्टि की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। पिता के सपनों को पूरा करने में सृष्टि की यह सफलता काफी मायने रखता है। पिता बर्नाड हांसदा बताते हैं कि सृष्टि को बचपन में फुटबॉल से काफी लगाव था। लेकिन पाकुड़ में फुटबॉल की तैयारी के लिए जरूरी साधन की कमी महसूस हुई। इसलिए बेटी को क्रिकेट में लेकर आए। उन्होंने बताया कि सृष्टि के लिए शुरुआत के दिनों से ही क्रिकेट पसंदीदा खेल साबित होने लगा। जैसे-जैसे समय बीतता गया, क्रिकेट के प्रति लगाव भी बढ़ता गया। झारखंड अंडर-15 वूमेन्स टीम में शामिल होने में जो सफलता हासिल की है, यह क्रिकेट के प्रति लगाव का ही परिणाम है। उसकी कड़ी मेहनत और अनुशासन ने आज यहां तक पहुंचाया है। पिता बर्नाड हांसदा ने कहा कि सृष्टि की सफलता में पाकुड़ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और कोच की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि सचिव प्रणय तिवारी, पूर्व सेक्रेटरी विरेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष गणपत सिंह, लेखाकार रणवीर सिंह, प्रमोद नागालिया और तमाम लोगों का आभार व्यक्त करते हैं। जिन्होंने बेटी सृष्टि को हमेशा सही मार्गदर्शन और हौंसला दिया। पिता बर्नाड हांसदा ने कहा कि सृष्टि पाकुड़ के सेंट जोसेफ स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। फिलहाल वह कोचिंग के सिलसिले में रांची में है। उन्होंने बताया कि सृष्टि वर्तमान में पाकुड़ गर्ल्स टीम की कप्तान है। अब तक काफी सारे मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है। उन्होंने बताया कि सृष्टि ने पश्चिम बंगाल के अंडाल, रामपुरहाट, बिहार के कहलगांव और झारखंड के साहिबगंज जिले में बेहतरीन खेल दिखा चुकी है। इधर झारखंड की टीम में सृष्टि को शामिल किए जाने की खबर मिलते ही पिता बर्नाड हांसदा को बेटी के लिए शुभकामनाएं और बधाई संदेश का सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments