Homeपाकुड़धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस
Maqsood Alam
(News Head)

धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी गई।कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को स्मरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। वहीं समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल हक एवं मैनुल हक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस मात्र एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है। जिसने भारत की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। कहा कि स्थापना से लेकर आज तक कांग्रेस ने ना केवल ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया, बल्कि स्वतंत्रता के बाद लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, पाकुड़ प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक दास, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, अर्देंदु शेखर गांगुली, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, किसान पासवान, रामविलास महतो, देबू विश्वास, जिला सचिव सेलिम हुसैन, शहनाज बेगम, मो. सिराजुद्दीन, मोतिउर रहमान, मिर्जहान विश्वास, हबीबुर शेख, जमाल हुसैन, मनसूर शेख, सफीक शेख, नजरुल शेख, मंटू शेख, कादिर अंसारी, श्रीराम मरांडी, मिथुन मरांडी, पीटर मरांडी, अब्दुल अलीम सहित समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने संगठन की मजबूती, एकता और जन सेवा का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments