Homeहिरणपुरआगलगी से बाईक सहित घरेलू सामान जलकर राख
Maqsood Alam
(News Head)

आगलगी से बाईक सहित घरेलू सामान जलकर राख

राधेश्याम@समाचार चक्र
राधेश्याम@समाचार चक्र

हिरणपुर । थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोड़ाई गांव में बीते शनिवार देर रात एक घर में आग लगने से बाइक समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया है।

इस घटना को लेकर पीड़ित तोड़ाई निवासी जवाहरलाल मंडल ने थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित ने आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते शनिवार रात करीब 12:00 बजे अज्ञात व्यक्ति ने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे घर में रखा एक बाइक सहित 50 क्विंटल गुड़, 10 क्विंटल चावल एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया है।

इस घटना के बाद करीब 12:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने मेरे पुत्र के मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी गई। इसकी सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस घटना के बाद परिजन काफी डरे सहमे हुए हैं।

विज्ञापन

dronakids

इस बावत थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसके पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपूर्ण खबरें-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments