Homeपाकुड़पति-पत्नी के विवाद में मायके वालों के हमले में एक की मौत,...
Maqsood Alam
(News Head)

पति-पत्नी के विवाद में मायके वालों के हमले में एक की मौत, चार घायल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़िया। थाना क्षेत्र के सोरला गांव में सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल से पहुंचे करीब डेढ़ दर्जन की संख्या में हथियारबंद गुंडा किस्म के बदमाशों ने स्थानीय एक दिव्यांग जाकिर शेख एवं उनके स्वजनों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इनमें से गंभीर हालत में जख्मी एक की मौत बर्धवान अस्पताल में ईलाज के क्रम में शुक्रवार को हो गई। घटना गुरुवार की देर शाम की है। पति पत्नी के बीच हुई पारिवारिक विवाद में दिव्यांग जाकिर शेख की पत्नी शफीदा बीबी ने अपने मायके वालों को फोन कर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला अंतर्गत नलहटी थाना क्षेत्र से डेढ़ दर्जन बदमाशों को गुरुवार शाम को बुलाकर अपने दिव्यांग पति जाकिर शेख को हत्या कराने की नीयत से जान लेवा हमला करवा दी। इस दौरान जाकिर शेख को बचाने के लिए पहुंचे स्वजनों में चार लोग जख्मी हो गए। उनमें से एक जाकिर शेख का भतीजा 18 वर्षीय यार मोहम्मद शेख की मौत गुरुवार को बर्धवान अस्पताल में ईलाज के क्रम में हो गई। घटना में जाकिर शेख सहित उनके भाई फारुख शेख, चचेरा भाई नसीरुद्दीन शेख एवं भतीजा यार मोहम्मद शेख जख्मी था। जिनको ईलाज के लिए पहले रामपुरहाट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से गंभीर रूप से जख्मी यार मोहम्मद शेख को बर्धवान रेफर कर दिया गया था। घटना के बाद जाकिर शेख की पत्नी शफीदा बीबी बंगाल से आए बदमाशों के साथ भाग निकली। भागने के क्रम में दो बदमाशों को ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल सहित पकड़कर पाकुड़िया पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इधर जाकिर शेख के भाई फारुख शेख ने 10 नामजद एवं 10 अज्ञात के विरुद्ध पाकुड़िया थाना में आवेदन देकर कठोर कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। इधर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हिरासत में दो से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments