Homeपाकुड़दुर्घटना में चालक की मौत की खबर मिलते ही बंगाल निकल पड़े...
Maqsood Alam
(News Head)

दुर्घटना में चालक की मौत की खबर मिलते ही बंगाल निकल पड़े ड्राइवर संघ, शव घर लाने तक निभाया साथ

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। ऑल राइट ड्राइवर मजदूर महासंघ एसोसिएशन ने एक बार फिर मानवता दिखाई है। यह संगठन घटना-दुर्घटना में पीड़ित चालक, खलासी और उनके परिवारों की मदद के लिए लगातार हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। इधर बुधवार की रात पश्चिम बंगाल के मालदा में सड़क हादसे में मारे गए चांचकी के रहने वाले ट्रक चालक अब्दुल वाहिद के मामले में इंसानियत की मिसाल कायम किया है। एसोसिएशन से जुड़े चालक मृतक अब्दुल वाहिद के सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही पश्चिम बंगाल के मालदा के लिए निकल पड़े। मालदा पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाने से लेकर एंबुलेंस से घर लाने तक साथ खड़े रहे। पश्चिम बंगाल में पोस्टमार्टम के दौरान रात्रि और दिन में भी साथ रहे। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए घर पहुंचाने तक साथ रहे। एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को आगे चलकर आर्थिक मदद का भी भरोसा दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जर्जिस शेख ने बताया कि बुधवार की देर रात मालदा में ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें चालक अब्दुल वाहिद की दर्दनाक मौत हो गई थी। उनके साथ ट्रक में मौजूद खलासी को भी हल्की चोटें आई थी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन को खबर मिलते ही हम लोग मालदा के लिए निकल पड़े। मालदा में पोस्टमार्टम में साथ रहे और घर तक शव को पहुंचाने में हमारे साथियों ने साथ दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के लिए भी प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि चालक अब्दुल वाहिद अपने पीछे पत्नी और छह बच्चों को छोड़ गए। दो बेटी और चार बेटे हैं। परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हम मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग भी ड्राइवर हैं और एक ड्राइवर होने के नाते दूसरे ड्राइवर की परेशानियों को भली-भांति समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार चलाने के लिए हम लोग घर छोड़कर परिवार से दूर रात दिन गाड़ी चलाते हैं। इस दौरान दुर्घटनाएं भी होती रहती है। जिसमें गरीब परिवार से आने वाले हम जैसे ड्राइवर और खलासी की जान तक चली जाती है। इस स्थिति में हम सारे ड्राइवर एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments