Homeपाकुड़कड़ाके की ठंड में एलेक्स फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ
Maqsood Alam
(News Head)

कड़ाके की ठंड में एलेक्स फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ

-शमशेरा गांव के 33 कोटाल पोखर के 50 परिवारों के बीच कंबल वितरण

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-भीषण शीतलहर और बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामाजिक सरोकार के तहत एलेक्स फाउंडेशन ने जरूरतमंदों की मदद के लिए पहल की है। फाउंडेशन के संस्थापक एलेक्स सैम और सुनीता मरांडी के नेतृत्व में पाकुड़ जिले के शमशेरा गांव में राहत शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के 33 अत्यंत जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।

जनप्रतिनिधियों का मिला सहयोग—

कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन स्थानीय वार्ड सदस्य पूर्णिमा देवी और समाजसेवी कार्तिक सिंह के विशेष सौजन्य एवं सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ। वार्ड सदस्य पूर्णिमा देवी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहाय लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने फाउंडेशन के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संबल मिलता है।

जरूरतमंदों के चेहरे पर दिखी मुस्कान—

फाउंडेशन के संस्थापक एलेक्स सैम और सुनीता मरांडी ने बताया कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना है। उन्होंने कहा, “ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में कष्ट न झेले, इसी लक्ष्य के साथ आज शमशेरा गांव के परिवारों को कंबल भेंट किए गए हैं। भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे।”
कंबल पाकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और फाउंडेशन के साथ-साथ वार्ड सदस्य व कार्तिक सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित थे।

कोटाल पोखर में निर्धन के बीच बांटा कंबल–

साहेबगंज जिले के कोटाल पोखर पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में पचास कंबल का वितरण किया. कोटाल पोखर पंचायत की मुखिया शेरोफिना ने बताया सरकार द्वारा बहुत ही कम मात्रा में कंबल दिया गया था.जिस कारण पंचायत के निहायत गरीब, निर्धन लोग बार बार कंबल की मांग कर रहे थे.जिसे देखते हुए समाजसेवी अलेक्स सैम से कंबल बाँटने का आग्रह किया था. जिसे देखते हुए 50 कंबल दिया गया था.मुखिया ने बताया कंबल मिलने से जरूरतमंद और निर्धन बहुत ही खुश हुए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments