Homeपाकुड़कांग्रेस ने मनरेगा बचाव महासंग्राम शुरू किया,भाजपा पर राष्ट्रपिता का अपमान करने...
Maqsood Alam
(News Head)

कांग्रेस ने मनरेगा बचाव महासंग्राम शुरू किया,भाजपा पर राष्ट्रपिता का अपमान करने का आरोप

11 जनवरी को अंबेडकर चौक पर कांग्रेस पार्टी करेगी भूख हड़ताल

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

पाकुड़-अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने मनरेगा बचाव महासंग्राम की शुरुआत की है.यह देश व्यापी आंदोलन दस जनवरी से 25 फ़रवरी तक चलेगा.कांग्रेस ने मोदी सरकार पर महात्मा गांधी और भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाया है.कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि मोदी सरकार की प्रस्तावित जी राम जी योजना से महात्मा गाँधी का नाम हटाया जा रहा है.कांग्रेस का आरोप है कि यह भगवान राम और गांधी जी दोनों का अपमान है.उन्होंने कहा कि इसी के लिए विरोध में कांग्रेस ने मनरेगा को बचाने और राष्ट्रपिता के सम्मान के लिए यह आंदोलन छेड़ा है.आन्दोलन के पहले दिन यह संदेश प्रेस के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जा रहा है.

विज्ञापन

polytechnic

11 जनवरी को अंबेडकर चौक पर होगा एक दिवसीय भूख हड़ताल

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने बताया की आंदोलन के रोड मैप के अनुसार 11 जनवरी को महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंबेडकर चौक पर एक दिवसीय भूख हड़ताल किया जाएगा.12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क और मनरेगा लाभार्थियों से मुलाकात की जाएगी.उन्होंने कहा मनरेगा मजदूरों को उनके हक वि हकूक के लिए वृहत पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा.मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार,प्रखंड अध्यक्ष मनसारूल हक,सेमिनुल इस्लाम,ग़ुलाम अहमद,बेलाल सेख आदि मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments