Homeपाकुड़झामुमो ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, शान से फहराया तिरंगा
Maqsood Alam
(News Head)

झामुमो ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, शान से फहराया तिरंगा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोमवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर शहर के धनुषपूजा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने सुबह 11:00 बजे शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान सभी ने गर्व से राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा फहराते हुए तिरंगे को सलामी दी एवं राष्ट्रीय गान जन गण मन गाकर भारत के वीर सपूतों एवं अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए नमन किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला सचिव माइकल मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, महिला मोर्चा की जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला सचिव सिद्धार्थ शंकर, जिला सह सचिव जहूर आलम, नगर अध्यक्ष पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपू मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, अब्दुल गनी, अन्ना हेंब्रम, मोशर्रफ हुसैन, मोबारक हुसैन, प्रदीप कुमार, अब्दुल हलीम अंसारी, पिंटू गुप्ता, दयानंद भगत सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं आम जनता उपस्थित थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments