Homeपाकुड़नप चुनाव: सबकी पसंद शबरी पाल, सेलिना संपा को पछाड़ बनी नंबर...
Maqsood Alam
(News Head)

नप चुनाव: सबकी पसंद शबरी पाल, सेलिना संपा को पछाड़ बनी नंबर वन

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। नगर परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद की दस उम्मीदवारों में शबरी पाल सबकी पसंद बन गई। शहर वासियों ने शबरी पाल पर भरोसा जताया और ताजपोशी करा दी। निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेख सेलिना सुल्ताना और पिछली बार की नगर परिषद अध्यक्ष संपा साह को पछाड़ कर शबरी पाल नंबर वन बन गई। शुक्रवार को बाजार समिति प्रांगण में हुए मतगणना में शबरी पाल ने जीत का परचम लहरा दिया। शबरी पाल ने 2353 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 7816 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी शेख सेलिना सुल्ताना ने 5463 वोट हासिल की और दूसरे नंबर पर रही। जबकि संपा साह को 3730 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस तरह शबरी पाल शहर वासियों का भरोसा जीतने में कामयाब रही। अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो ज्योति दुबे को 584, पूनम देवी को 949, मीता पांडेय को 589, मुकुल भट्टाचार्य को 491, मोनिता कुमारी को 1034, रीता देवी को 1040 तथा सीमा सोनी भगत को 1138 वोट मिले। यह भी बता दें कि कुल 24,627 मतदाताओं ने वोटिंग किया था। इनमें से 1793 वोट विभिन्न कारणों से रिजेक्ट कर दिए गए।

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments