विज्ञापन

crime reporter
पाकुड़। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को लेकर पाकुड़ पुलिस अलर्ट मोड में है। एसपी निधि द्विवेदी ने सभी थानेदारों के लिए खासतौर पर दिशा निर्देश जारी किया है। उन्होंने थानेदारों से और महेशपुर तथा पाकुड़ प्रभाग के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) एवं पुलिस निरीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए उस पर अक्षरशः अनुपालन करने को कहा है। एसपी ने अपने पत्र में कहा है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खाईमेनी के मारे जाने की समाचार की विभिन्न मीडिया के माध्यम से पुष्टि की जा रही है। इस परिस्थिति में सुप्रीम लीडर के अनुयाई मुस्लिम समाज के द्वारा ईरान के समर्थन में और अमेरिका तथा इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की प्रबल संभावना है। एसपी ने अपने पत्र में पूर्व में इजराइल और फिलिस्तीन (हमास) के बीच युद्ध के दौरान भी फिलिस्तीन के समर्थन में और इजरायल के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा विभिन्न स्तर पर प्रदर्शन किया गया था। इसे ध्यान में रखते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में आवश्यकता अनुसार पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, विधि व्यवस्था संधारण के लिए निगरानी और निरोधात्मक कार्रवाई की आवश्यकता है। एसपी निधि द्विवेदी ने विशेष रूप से चार बिंदुओं पर फोकस करते हुए उन सभी पर पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने शिया मुस्लिम क्षेत्रों में विशेष निगरानी पर जोर दिया है। एसपी ने थानेदारों को निर्देश देते हुए कहा है कि यदि आपके क्षेत्र में अमरीका, इजराइल या ईरान के नागरिक हैं, तो उन पर विशेष निगरानी रखे। इस घटना से संबंधित प्रदर्शन या रैली के लिए नेतृत्वकर्ता या नेता की विस्तृत जानकारी लेनी है और रैली के लिए पुलिस प्रशासन की अनुमति जरूरी है। जिस रास्ते रैली निकाली जाएगी, उस रास्ते पर स्थित धार्मिक स्थलों की वीडियो ग्राफी, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी करनी है।
विज्ञापन


